सागर: 5 आदतन अपराधी जिला बदर, डेयरियों के विस्थापन पर कलेक्टर का सख्त एक्शन

सागर/मनीष कुमार चौबे| सागर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जहां पांच आदतन अपराधियों को 6 से 11 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं, वहीं शहर में संचालित अव्यवस्थित दुग्ध डेयरियों को हफ्सिली डेयरी विस्थापन स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

5 आदतन अपराधी 6 से 11 माह के लिए जिला बदर

पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने छोटू उर्फ सुदामा यादव, हेमंत अहिरवार, धीरज कोरी, गौरव कोरी और चंदन आठया को 6 से 11 माह के लिए सागर जिले और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। हालांकि, न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई के लिए आरोपी निर्धारित शर्तों के साथ पेश हो सकेंगे।

डेयरियों को हफ्सिली शिफ्ट करने के निर्देश

कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि शहर में अवैध और अव्यवस्थित रूप से संचालित सभी दुग्ध डेयरियों को तत्काल हफ्सिली डेयरी विस्थापन स्थल पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में डेयरियों के संचालन से गंदगी, जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ रही है।

नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो डेयरी संचालक स्वेच्छा से विस्थापन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त कार्रवाई करेगा। ऐसे मामलों में मवेशियों की जब्ती, डेयरी परिसर सील करने, जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

हफ्सिली डेयरी परिसर में बिजली, पेयजल, सड़क और ड्रेनेज जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रखने के निर्देश भी नगर निगम को दिए गए हैं, ताकि डेयरी संचालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • sagar-district-badar-order-dairy-relocation-collector-strict-action
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया