देवास: सिरोंज बैराज विंगवॉल के कटाव की दो दिन में हुई मरम्मत, मंत्री सिलावट ने दिए जांच के निर्देश

गौरव व्यास | देवास। देवास जिले में हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम होशियारी और मकोडिया के बीच शिप्रा नदी पर बने सिरोंज बैराज कम काजवे की विंगवॉल के पास बारिश के कारण हुए कटाव की मरम्मत दो दिन के भीतर पूरी कर ली गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

तेज बारिश से हुआ था कटाव

9 जुलाई 2026 को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज बहाव के कारण बैराज की विंगवॉल के अंदर का बैकफिलिंग मटेरियल बह गया था। इससे विंगवॉल के आसपास मिट्टी का कटाव हो गया। घटना के बाद विभाग ने तत्काल स्थिति का निरीक्षण किया।

दो दिन में पूरा किया मरम्मत कार्य

जल संसाधन संभाग देवास के कार्यपालन यंत्री एस.एस. जादौन ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर 10 जुलाई से बैकफिलिंग का कार्य शुरू किया गया और 12 जुलाई तक बह चुके फिलिंग मटेरियल को दोबारा भर दिया गया।

बनाई जाएगी अतिरिक्त प्रोटेक्शन वॉल

भविष्य में भारी बारिश और बाढ़ के दौरान इस तरह के कटाव को रोकने के लिए बैराज के पास अतिरिक्त प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इससे संरचना की सुरक्षा और मजबूत होगी।

गुणवत्ता की होगी जांच

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार, 2.18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस बैराज कम काजवे का निर्माण मेसर्स कटारे एंड कंपनी (जे.वी.), ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है। अब तक करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष निर्माण कार्य बारिश के बाद पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • dewas-sironj-barrage-erosion-repair-tulsiram-silawat-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना