भिंड कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और लंबित प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भिंड। रामपाल कुशवाहा| भिंड कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम मॉनिट प्रकरण और विधानसभा प्रश्नों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

लाडली बहना सम्मेलन के सफल आयोजन पर दी बधाई

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने 50 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों की प्रोफाइल सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अद्यतन रखने और किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

लोक सेवा गारंटी के मामलों पर भी फोकस

बैठक में सीमांकन, नामांतरण, आय प्रमाण पत्र और अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समय-सीमा से बाहर मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा का पालन नहीं होने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

समग्र आईडी और विधानसभा प्रश्नों पर निर्देश

कलेक्टर ने पंचायतों और नगरीय निकायों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नागरिकों की समग्र आईडी बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय पर और तथ्यात्मक रूप से सही भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि कई अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • bhind-collector-reviews-cm-helpline-pending-cases-time-limit-meeting
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना