भिंड: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

भिंड/ रामपाल कुशवाह: जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (District Census Handbook) से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन, संचयन तथा DCHB पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कुल छह बैचों में आयोजित

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भिंड में आयोजित इस प्रशिक्षण का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के प्रशिक्षक डॉ. श्री कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं भारत लाल राठौर ने किया। प्रशिक्षण कुल छह बैचों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले प्रशिक्षण में चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की प्रक्रिया, क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, DCHB मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के संचालन सहित आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान

प्रशिक्षण के अंत में ओपन हाउस चर्चा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और जनगणना-2027 के कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

  • bhind-census-2027-district-census-handbook-training
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना