
भिंड/ रामपाल कुशवाह: मुरैना संभाग के डाकघरों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने एवं अन्य आधार संबंधी सेवाओं के लिए 14 जुलाई, 22 जुलाई और 23 जुलाई 2026 को विशेष महा-अभियान चलाया जाएगा।
सेवाएं रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी
अभियान के तहत सभी आधार सेवा केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में सेवाएं रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। नागरिक अपने नजदीकी डाकघर स्थित आधार केंद्र पर पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
आधार संबंधी सेवाएं प्रदान
मुरैना संभाग के अंतर्गत मुरैना और भिंड प्रधान डाकघर के अलावा अंबाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस, सबलगढ़, जौरा, गोहद, मेहगांव और लहार उपडाकघरों में भी आधार पंजीयन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही परागांव और भदाकुर शाखा डाकघरों में भी आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
अभियान का लाभ उठाने की अपील
डाक विभाग ने नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधार केंद्र पहुंचकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण
- aadhaar-special-campaign-bhind-morena-post-office-july-2026








