भिंड पॉलीटेक्निक में संस्था स्तरीय काउंसलिंग से प्रवेश शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

भिंड/ रामपाल कुशवाह: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिंड में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसलिंग शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

प्रक्रिया सभी शाखाओं की सीटें भरने तक जारी

महाविद्यालय के प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने बताया कि 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक रिक्त सीटों पर संस्था स्तरीय काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सभी शाखाओं की सीटें भरने तक जारी रहेगी।

निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा

ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं की अंकसूची, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, शिक्षण शुल्क तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा।

वार्षिक शिक्षण शुल्क 7,870 रुपये निर्धारित

महाविद्यालय में वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी संकाय, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तथा प्रभावी कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। वार्षिक शिक्षण शुल्क 7,870 रुपये निर्धारित है।

योजनाओं का लाभ भी मेरिट के आधार पर

महाविद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा पात्र सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति उपलब्ध है। इसके अलावा प्रगति, यशस्वी और सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

अधिकतम लाभ उठाने की अपील

प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने जिले के विद्यार्थियों से संस्था स्तरीय काउंसलिंग का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिंड से संपर्क कर सकते हैं।

  • bhind-government-polytechnic-institute-level-counselling-admission-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना