
भोपाल/ देवेश शर्मा: संदीपनी विद्यालय में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण छात्र-छात्राओं को उमस भरी गर्मी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया
ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण
प्रभात का कहना है कि निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार पर बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। उनका आरोप है कि बिल का भुगतान नहीं होने की सजा विद्यालय में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों को भुगतनी पड़ रही है, जो उचित नहीं है।
पूरे मामले की जांच कराने की मांग
उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार या संबंधित संस्था द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
नोट: बिजली बिल बकाया और उससे जुड़े कारणों के संबंध में संबंधित विभाग या विद्यालय प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
- bhind-sandipani-school-power-cut-students-demand-action









