गरीबों के राशन में मिलीं जानवरों की हड्डियां, टीकमगढ़ में सरकारी राशन दुकान सील; जांच शुरू

टीकमगढ़/दित्यपाल सिंह राजपूत की रिपोर्ट:  जिले के बुड़ेरा क्षेत्र की नन्नीटेहरी शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान पर गरीबों को वितरित किए जा रहे गेहूं में कथित तौर पर जानवरों की हड्डियां और कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद खाद्यान्न की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत राशन दुकान को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मनपुरा की उचित मूल्य दुकान बंद होने के कारण गांव के निवासी परम लोधी और कोमल लोधी राशन लेने नन्नीटेहरी शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचे थे। यहां से परम लोधी को 15 किलो और कोमल लोधी को 35 किलो गेहूं दिया गया। दोनों राशन लेकर अपने गांव लौटे और जब घर पर गेहूं अलग करने के लिए बोरी खोली तो उसमें कथित रूप से किसी जानवर की हड्डियां और कंकाल के अवशेष दिखाई दिए। यह देखकर दोनों घबरा गए और तुरंत गेहूं की बोरी वापस लेकर राशन दुकान पहुंचे।

मौके पर मौजूद लोगों ने गेहूं में मिले कंकालों का वीडियो और फोटो भी बनाए, जो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गरीबों को दिए जा रहे सरकारी राशन में इस तरह की सामग्री मिलना बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोषी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से मिले हड्डियों और कंकाल के अवशेष जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे किस जानवर के हैं और गेहूं की बोरियों तक कैसे पहुंचे।

पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जो मुख्य कंकाल बोरी में मिला था, उसे राशन दुकान के सेल्समैन अखिलेश धतरा और तुलाई करने वाले कर्मचारियों द्वारा फेंक दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मौके से जो अन्य अवशेष मिले, उन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राशन दुकान को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं के स्टॉक, वितरण प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – बड़तूमा में बन रहा 101 करोड़ का संत रविदास मंदिर, आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

  • animal-bones-found-in-government-ration-wheat-shop-sealed-tikamgarh-investigation-begins
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना