
टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत: जिले में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर समारोह के दौरान हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो टीकमगढ़ शहर के राजमहल मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार अहिरवार का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसने हथियार से हर्ष फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनवाया और बाद में उसे फेसबुक एवं इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सार्वजनिक रूप से वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब सभी की नजर इस बात पर है कि टीकमगढ़ पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करती है या नहीं। पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
ये भी पढ़े – गरीबों के राशन में मिलीं जानवरों की हड्डियां, टीकमगढ़ में सरकारी राशन दुकान सील; जांच शुरू
- tikamgarh-harsh-firing-video-viral-social-media-police-action










