भिंड के कैथा गांव में सांप के काटने से भैंस की मौत, रावतपुरा थाना पुलिस ने पंचनामा कर कराया पोस्टमार्टम; मामले की जांच शुरू

भिंड/रामपाल कुशवाह: जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा में सांप के काटने से एक भैंस की मौत का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम कैथा निवासी विवेक दीक्षित (34) पुत्र मुन्नालाल दीक्षित की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी।

इसी दौरान एक जहरीले सांप ने भैंस के पिछले दाहिने पैर में काट लिया। सांप के काटने के कुछ ही देर बाद भैंस की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रावतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पशु चिकित्सालय लहार को पत्र भेजकर मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – भिंड में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • snake-bite-buffalo-death-police-postmortem-investigation-rawatpura-bhind
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना