
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजनीश कुमार अग्रवाल ने बुधवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। संसद भवन में राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजनीश कुमार अग्रवाल ने हिंदी में शपथ ली। इसी कार्यक्रम में कर्नाटक से निर्वाचित कांग्रेस सांसद मंसूर अली खान ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह संसद भवन में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजनीश कुमार अग्रवाल हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने उच्च सदन में अपने संसदीय कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कर दी।
ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू
- rajneesh-kumar-agrawal-sworn-in-rajya-sabha-mp-madhya-pradesh








