टीकमगढ़ में नशा मुक्ति अभियान तेज: देरी चौकी पुलिस ने बाजार और गांवों में चलाया जनजागरूकता अभियान

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत देरी चौकी पुलिस ने नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खरगापुर अंतर्गत देरी चौकी प्रभारी संदीप सोनी एवं पुलिस बल ने देरी के मुख्य बाजार सहित चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया।

समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से दी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

निर्माण में सहयोग की अपील

टीकमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए संदेश दिया-“नशामुक्त युवा, सुरक्षित समाज, सशक्त भविष्य।”

ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू

  • tikamgarh-deri-police-drug-awareness-campaign
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना