
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार स्थित भोजशाला मामले पर कहा है कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्णय का पूरी तरह पालन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है और अदालत के निर्देशों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजशाला जैसे संवेदनशील मामलों में सभी पक्षों को न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की है।
हाल के दिनों में भोजशाला मामले को लेकर न्यायिक कार्यवाही और विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाओं के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अदालत के अंतिम निर्णय के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़े – सावन में बदल सकती है ओंकारेश्वर दर्शन व्यवस्था, जाने से पहले जान लें नए नियम
- cm-mohan-yadav-on-bhojshala-court-decision-compliance








