भोपाल डबल मर्डर केस का खुलासा: करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए दंपति की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

भोपाल।आदि मिश्रा | राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संयुक्त पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने करीब 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश थी। पुलिस ने कजली खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर श्रीकांत चिचलिया और उसके भाई शशिकांत चिचलिया, जो फिजियोथैरेपी का छात्र है, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने आगर मालवा से अवैध हथियार खरीदे और हेमंत फिलेमोन व शकुंतला फिलेमोन की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले दंपति से धोखे से दानपत्र (Gift Deed) तैयार कराया और बाद में मकान पर कब्जा करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की मदद करने और उन्हें संरक्षण देने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू

 
  • bhopal-aishbag-double-murder-property-dispute-two-brothers-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना