भोपाल स्कॉलरशिप घोटाले में CBI का बड़ा खुलासा: MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी खाते खोलकर ₹99.48 लाख की सरकारी राशि का गबन

भोपाल/ रामपाल कुशवाह: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए स्कॉलरशिप घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी बैंक खाते खोलकर करीब 99.48 लाख रुपये की सरकारी छात्रवृत्ति का कथित तौर पर गबन किया गया।

सहमति के बिना उनके नाम से बैंक खाते खोले

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच भोपाल स्थित यूको बैंक की हबीबगंज शाखा में छात्रों की जानकारी या सहमति के बिना उनके नाम से बैंक खाते खोले गए। आरोप है कि इन खातों के जरिए सरकारी स्कॉलरशिप की राशि निकाल ली गई।

नाम का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन

ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू

CBI के अनुसार, इस पूरे मामले में फर्जी KYC दस्तावेज, गलत OTP प्रक्रिया और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि छात्रों को इस पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी और उनके नाम का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन किया गया।

अधिकारियों के नाम भी शामिल 

मामले में CBI ने यूको बैंक की हबीबगंज शाखा के पूर्व सीनियर मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें बैंक अधिकारियों के अलावा संबंधित कॉलेज के कुछ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

मामले की विस्तृत जांच

CBI अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा सरकारी छात्रवृत्ति की राशि किस तरह फर्जी खातों के माध्यम से निकाली गई।

ये भी पढ़े – सावन में बदल सकती है ओंकारेश्वर दर्शन व्यवस्था, जाने से पहले जान लें नए नियम

  • bhopal-scholarship-scam-cbi-fake-bank-accounts-rs-99-lakh-fraud
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना