कोंडा गोलीकांड में बड़ा एक्शन, शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार; न्यायालय में किया पेश

छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडा में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर हुए कथित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कोंडा में जमीन विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े –  बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत चार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

  • bageshwar-dham-shaligram-garg-arrested-konda-firing-case-rajnagar-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में 11 सरकारी शिक्षकों पर निजी कोचिंग चलाने के आरोप: डीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में शासकीय विद्यालयों में पदस्थ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में