
दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार मतदाता सूची में हुए बदलाव ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची में 7,239 मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। यह संख्या लगभग उतनी ही है, जितने मतों के अंतर से कांग्रेस ने वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव जीता था।
मतदाता सूची में हुई इस कमी के बाद राजनीतिक दल नए सिरे से चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि बदले हुए मतदाता आंकड़े उपचुनाव के नतीजों पर असर डाल सकते हैं।
दतिया उपचुनाव पहले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। भाजपा ने जहां संगठन को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है।
ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू
- datia-bypoll-sir-voter-list-reduced-election-battle-intensifies








