गुना में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, पुलिस ने नशामुक्त समाज के लिए छेड़ा जनजागरूकता अभियान

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार राज्यव्यापी विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का बुधवार को गुना जिले में शुभारंभ किया गया। 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान के तहत जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और संवाद आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना, समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभियान के पहले दिन पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिला पुलिस, एसएएफ के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद पुलिस लाइन से एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, स्टेशन तिराहा होते हुए जयस्तंभ चौराहा तक पहुंची। रैली में शामिल पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने हाथों में बैनर और जागरूकता संदेश वाली तख्तियां लेकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

गुना पुलिस ने बताया कि यह अभियान केवल रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी 15 दिनों तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों और महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित, प्रभारी सीएसपी आनंद राय, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय सहित जिले के सभी प्रमुख थाना प्रभारी, एसएएफ के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। गुना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। पुलिस का कहना है कि जनभागीदारी से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

ये भी पढ़े – गुना: मलेरिया-डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर कर रहे जागरूक

  • guna-police-launch-15-day-anti-drug-awareness-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना