“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की शुरुआत, मैहर में छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना, समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

अभियान के प्रथम दिन मैहर पुलिस द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और संदेश लेकर शहरवासियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है।

रैली का शुभारंभ उस्ताद अलाउद्दीन खान स्टेडियम से किया गया। इसके बाद रैली स्टेट बैंक चौराहा, घंटाघर, अलाउद्दीन चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, संवाद और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे के सेवन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

यह अभियान केंद्र सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अनुरूप संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

ये भी पढ़े – मैहर में नशा मुक्ति अभियान 2.0: पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

  • maihar-drug-awareness-campaign-launched-students-take-anti-drug-pledge
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में