गुना में बलवा और तोड़फोड़ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, फतेहगढ़ पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ थाना पुलिस ने बलवा, तोड़फोड़ और मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार घटना 30 जून 2026 की है। राजस्थान के बारां जिले के बापचा थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवचरण उर्फ शिब्बू गुर्जर, कजोड़ गुर्जर, धनराज गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर और अनिल गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने एकराय होकर फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टकोदिया में लक्ष्मीनारायण धाकड़ के घर पर हमला किया था। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और बोलेरो वाहन, मोटरसाइकिल, पंखा, कूलर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान गांव के ही आनंद प्रकाश धाकड़ के साथ भी मारपीट की गई थी।

पीड़ित की शिकायत पर फतेहगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 333, 119(2), 192(3), 190, 324(4), 115(2), 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि फरार आरोपी शिवचरण उर्फ शिब्बू (38 वर्ष) क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी अवैध शराब से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – गुना में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, पुलिस ने नशामुक्त समाज के लिए छेड़ा जनजागरूकता अभियान

  • guna-fatehgarh-riot-and-vandalism-accused-arrested-sent-to-jail
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना