छतरपुर में 90 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 हजार का माल जब्त

छतरपुर। अमित अवस्थी|  पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोयरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 पेटी (90 लीटर) अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त प्लैटिना मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 85 हजार रुपये आंकी गई है।

नहर की पट्टी से कर रहे थे शराब तस्करी

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नहर की पट्टी के रास्ते अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर थाना गोयरा पुलिस ने तिलयानी तलैया तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध प्लैटिना मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने मौके से पुष्पराज पटेल और सत्यम विश्वकर्मा, दोनों निवासी ग्राम ठकुराइन पुरवा, थाना गोयरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब के स्रोत की जानकारी दी, जिसके आधार पर बांदा (उत्तर प्रदेश) के नरैनी स्थित शराब दुकान के गद्दीदार को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोयरा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/kranti-gaud-history-lords-test-inspires-girls-madhya-pradesh/

  • chhatarpur-goyra-police-seize-illegal-liquor-two-smugglers-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना