सागर: स्कूल बैग खोलते ही निकली फुफकारती नागिन, शिक्षक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली स्थित चांदपुर शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नर्सरी के छात्र ने जैसे ही पढ़ाई के लिए अपना स्कूल बैग खोला, उसमें से करीब डेढ़ फीट लंबी नागिन फुफकारते हुए बाहर निकलने लगी। यह दृश्य देखते ही कक्षा में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चे डरकर बाहर भाग गए। समय रहते शिक्षक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

किताब निकालते समय दिखी नागिन

जानकारी के अनुसार, नर्सरी का छात्र भास्कर अहिरवार रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। प्रार्थना के बाद जब उसने बैग से किताब निकालने के लिए चेन खोली, तो अंदर कुंडली मारकर बैठी नागिन दिखाई दी। नागिन को देखते ही छात्र घबरा गया और बैग छोड़कर कक्षा से बाहर भाग गया। बच्चे की चीख सुनकर अन्य छात्र भी डर गए और पूरी कक्षा खाली हो गई।

शिक्षक ने दिखाई बहादुरी

बच्चों की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक अभय यादव ने बिना घबराए सावधानी से बैग को उठाकर स्कूल परिसर से बाहर ले गए। बैग जमीन पर रखते ही नागिन बाहर निकल आई। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया।

शिक्षक अभय यादव ने कहा कि यदि बच्चा अनजाने में बैग के अंदर हाथ डाल देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता थी।

जंगल में छोड़ी गई नागिन

रेस्क्यू के बाद नागिन को सुरक्षित तरीके से पास के जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने शिक्षक अभय यादव की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की है।

 
  • snake-found-inside-student-school-bag-teacher-averts-major-accident-sagar
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना