
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में शहर में अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बक्शी के हनुमान मंदिर के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: भाजपा ने सांसद भरत सिंह कुशवाह को बनाया चुनाव प्रभारी, राहुल कोठारी होंगे सह-प्रभारी
पूछताछ में आरोपी की पहचान छोटू पिता आलोक वाल्मीकि (19 वर्ष), निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर तथा आरक्षक राममिलन गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव में प्रचार करेंगे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा
- datia-kotwali-police-arrest-youth-with-illegal-315-bore-pistol-and-live-cartridge








