मैहर में विकास की नई सौगात: प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने 6 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: जिले में बच्चों के बेहतर भविष्य और मातृ-शिशु कल्याण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिले में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के सहयोग से निर्मित छह नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर विदिशा मुखर्जी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में केंद्रों का शुभारंभ किया गया।

जिला प्रशासन की पहल “रूपांतरण मैहर – विकास रंग, सहभागिता के संग” के अंतर्गत गोलामठ, किला, उदयपुर, पटेरा और नानापुर क्षेत्रों में इन आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है। इनमें से तीन केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट तथा तीन केंद्र आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के CSR सहयोग से तैयार किए गए हैं।

नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण, खेल सामग्री, पोषण संबंधी सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है, साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के समग्र विकास और महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया कि जिला प्रशासन शासन, औद्योगिक संस्थानों और समाज की सहभागिता से विकास कार्यों को गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे, ताकि जिले के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्मित केंद्रों का निरीक्षण किया तथा बच्चों और महिलाओं से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के विकास और बाल कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़े – मैहर के संदीपनी विद्यालय में बिजली संकट, बंद पड़े पंखों के बीच गर्मी से बेहाल छात्र; 6.19 लाख की राशि अटकी, पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित

  • maihar-minister-radha-singh-inaugurates-6-new-anganwadi-centres-under-csr-initiative
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया