जिला जेल टीकमगढ़ में निरीक्षण के साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार

टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में जिला जेल टीकमगढ़ में निरीक्षण के साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास ने बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए प्ली बार्गेनिंग (Plea Bargaining) योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बंदियों से उनकी पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध होने, लंबित मामलों तथा अपील संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़: 20 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत, दादी पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल की पुरुष एवं महिला बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

बंदियों से चर्चा के दौरान अधिकांश बंदियों ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें भोजन, चिकित्सा, मुलाकात और अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से मिल रही हैं तथा किसी प्रकार की विशेष समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला जेल के अधिकारी, जेल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया एवं उनके अधिकारों की समुचित जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ के बम्होरी कला में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ, ग्रामीणों में दहशत

 

  • district-jail-tikamgarh-legal-awareness-camp-principal-district-judge-praveena-vyas-inspects-jail-inmates-informed-about-legal-rights
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में अनोखा प्रदर्शन, पुतलों का किया अंतिम संस्कार; अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना

    रीवा में UGC रोलबैक के प्रस्ताव के विरोध में…

    रीवा को मिली 6 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीधी-सतना-जबलपुर के लिए शुरू हुई सेवा

    रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत 6…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार