भिंड के रौन ब्लॉक में अटैचमेंट व्यवस्था पर उठे सवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर आदेशों की अनदेखी के आरोप

भिंड/मंगल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: जिले के रौन विकासखंड में शिक्षकों के अटैचमेंट (संलग्नीकरण) को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद कई अटैचमेंट अब तक समाप्त नहीं किए गए हैं। आरोप है कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने और अटैच शिक्षकों को संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि ब्लॉक कार्यालय से लेकर विभिन्न स्कूलों तक अटैचमेंट की व्यवस्था अब भी जारी है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इधर, क्षेत्र में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर भी अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि कुछ निजी विद्यालय मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं और निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इन आरोपों पर भी संबंधित स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़े – भिंड में लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, 83 कर्मचारियों का जुलाई का वेतन रोका

  • bhind-raun-block-teacher-attachments-row-allegations-against-block-education-officer-private-school-fee-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना