MP विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मोहन यादव और शिवराज के मुखौटे पहनकर सरकार को घेरा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि संबंधी समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

मुखौटे पहनकर किया सांकेतिक विरोध

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान के मुखौटे लगाए नजर आए। यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध में सांकेतिक रूप से किया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर भी बैठे।

सत्र के पहले दिन गरमाया राजनीतिक माहौल

विधानसभा के पहले ही दिन विपक्ष के प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गरमा गया। दूसरी ओर, सरकार सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक, जिनमें यूसीसी (समान नागरिक संहिता) से जुड़ा विधेयक भी शामिल है, सदन में पेश करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

 

  • mp-assembly-congress-mask-protest-mohan-yadav-shivraj-farmers-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना