बुरहानपुर: मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दबंगों का लाठी और रॉड से हमला, 3 घायल ICU में भर्ती

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम भोलाना में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मजदूरी का भुगतान मांगने पर दबंगों ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

मजदूरी के पैसे मांगने पर विवाद शुरू

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के लिए बैलों से संबंधित काम किया था। काम के बदले मजदूरी के पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पैसे मांगने से नाराज आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए बुरहानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ICU में भर्ती किया है, जबकि एक अन्य घायल का भी इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 

यह भी पढ़े: http://दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की एंट्री, महामंडलेश्वर संजना सिंह ने ठोका चुनावी दावा

परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला

घायल के परिजन माधोराम ने आरोप लगाया कि सिर्फ मजदूरी के पैसे मांगने पर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में डर का माहौल है।

आरोपियों की तलाश की जारी

वहीं, इस मामले में लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

  • burhanpur-labor-payment-dispute-attack-three-in-icu-accused-absconding
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना