बुरहानपुर में चला बुलडोजर, सिंधी बस्ती गणपति नाका बायपास से हटाया सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: शहर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी बस्ती स्थित गणपति नाका बायपास रोड पर शासकीय भूमि पर रखी गई अवैध गुमटियों और टपरियों को हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बायपास रोड किनारे लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से गुमटियां और टपरियां रखकर कब्जा किया गया था। इससे जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बढ़ रहा था, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

समाजसेवी प्रियांक ठाकुर द्वारा की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार कविता सोलंकी स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और कार्रवाई की निगरानी की।

नगर निगम के अमले और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध गुमटियों और टपरियों को हटाया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई गुमटी संचालकों ने स्वयं ही अपनी गुमटियां हटाना शुरू कर दिया।

बिना विरोध के पूरी हुई कार्रवाई

पूरे अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध या अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया।

लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना शहर के व्यवस्थित विकास और यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में शासकीय भूमि पर किए गए अन्य अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • burhanpur-sindhi-basti-ganpati-naka-bypass-encroachment-removal-administration-action
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना