सागर में 650 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प: SP अनुराग सुजानिया ने कहा- युवा बनें अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

सागर/ मनीष कुमार चौबे: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सागर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

SP ने कहा  युवा देश की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज और राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है और हर युवा इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है।

650 विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को “न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे” की शपथ दिलाई।

करीब 650 छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अधिकारी और कॉलेज स्टाफ रहा मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी मोतीनगर सहित डॉ. सुनील जैन, डायरेक्टर एडिना, डॉ. विवेक जैन, प्राचार्य (AIPS), विनीत सोनी, स्टेट जॉइंट डायरेक्टर, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, सागर सहित महाविद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने जिला पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • sagar-sp-anurag-sujania-drug-free-awareness-program-edina-pharmacy-college
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू