शिवपुरी में हॉर्न बजाने पर सड़क पर बवाल, हथियार लहराने का वीडियो वायरल; तीन पर एफआईआर

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया। मनियर आदिवासी मोहल्ले में कथित तौर पर 10 से 12 युवकों ने एक स्कॉर्पियो सवार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की तथा वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर हथियार लहराता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हॉर्न बजाने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम ईटमा निवासी हेमंत रावत अपनी स्कॉर्पियो से नवाब साहब रोड स्थित घर जा रहे थे। मनियर आदिवासी मोहल्ले में सड़क पर कुछ युवक खड़े थे। हेमंत द्वारा हॉर्न बजाकर रास्ता देने का आग्रह करने पर विवाद हो गया।

मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सूरज कुचवंदिया, अतुल गोस्वामी और लाला कुचवंदिया सहित अन्य युवकों ने हेमंत रावत, उनके चाचा हरनाम रावत और भरत रावत के साथ बेल्ट, डंडों और नुकीली वस्तु से मारपीट की। साथ ही स्कॉर्पियो के पीछे का कांच और हेडलाइट तोड़ दी, जिससे वाहन को करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

वायरल वीडियो की भी जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सामने आए वीडियो में कई युवक लाठियां लेकर सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर बाइक पर बैठकर हथियार लहराता भी नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • shivpuri-kotwali-road-rage-weapon-video-viral-fir-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया