‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोई संबंध नहीं, CockroachDB कर्मचारी का पोस्ट वायरल; बोले- कुछ राजनेता देख रहे मेरी प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर Cockroach Janta Party (CJP) की चर्चाओं के बीच एक टेक कंपनी CockroachDB के कर्मचारी का लिंक्डइन पोस्ट वायरल हो गया है। कर्मचारी अंकुर रैना ने मजाकिया अंदाज में स्पष्ट किया कि उनका और उनकी कंपनी का Cockroach Janta Party से कोई संबंध नहीं है।

‘कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे’

अंकुर रैना, जो Cockroach Labs में सीनियर स्टाफ सेल्स इंजीनियर हैं, ने लिंक्डइन पर लिखा कि कुछ राजनेता उनकी प्रोफाइल देख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, “मैं CockroachDB (Cockroach Labs) में काम करता हूं। मेरा Cockroach Janta Party से कोई संबंध नहीं है। हम सिर्फ ऐप्स को अधिक भरोसेमंद और स्केलेबल बनाते हैं।” यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नाम की समानता से हुई भ्रम की स्थिति

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में Cockroach Janta Party लगातार सुर्खियों में रही है। इसी वजह से कई लोग इंटरनेट पर “Cockroach” से जुड़े नाम खोज रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी समानता के कारण कुछ लोग, जिनमें कथित तौर पर राजनीतिक स्टाफ या नेता भी शामिल हो सकते हैं, CockroachDB कर्मचारियों की प्रोफाइल तक पहुंच गए।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

अंकुर रैना की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने नाम की समानता को लेकर मजाक किए, जबकि कुछ ने कहा कि वायरल ट्रेंड के कारण इस तरह का भ्रम होना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

 
  • cockroachdb-employee-viral-post-no-link-with-cockroach-janta-party
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना