कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को छतरपुर शहर स्थित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर से एकत्रित होने वाले कचरे के प्रसंस्करण, पृथक्करण और उसके पुनः उपयोग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी, नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा सहित प्रसंस्करण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संख्या बढ़ाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की क्षमता, कचरे के निस्तारण की व्यवस्था तथा पुराने कचरे के डंप साइट के क्लियरेंस की जानकारी ली। उन्होंने पुराने कचरे के तेजी से निस्तारण के लिए मशीनरी और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रतिदिन एकत्रित होने वाले सूखे और गीले कचरे का उसी दिन पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रसंस्करण कार्य में तेजी लाई जा सके।

पुनर्चक्रण की प्रक्रिया का अवलोकन

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पृथक किए गए कचरे से तैयार होने वाली उपयोगी सामग्री की बिक्री के लिए अलग से एक बिक्री केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र में संचालित एमआरएफ मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निरीक्षण कर प्लास्टिक, गत्ता और पॉलीथीन के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

जरूरतमंद लोग आसानी से खाद खरीद सकें

निरीक्षण के दौरान गीले कचरे से तैयार की जा रही कंपोजिट खाद की प्रक्रिया भी देखी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तैयार कंपोजिट खाद की बिक्री के लिए स्व सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ते हुए एक बिक्री केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे किसान और अन्य जरूरतमंद लोग आसानी से खाद खरीद सकें और उसका उपयोग कर सकें।

आधुनिक 3 आर पार्क विकसित करने के निर्देश

ये भी पढ़े :  मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

इसके अलावा कलेक्टर ने नगर पालिका द्वारा विकसित 3 आर रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकल केंद्र एवं 3आर पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका अधिकारियों को शहर में भी इसी तर्ज पर एक आधुनिक 3 आर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बेहतर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से शहर की स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • chhatarpur-collector-inspects-waste-processing-center
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना