
टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस जिलेभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रही है। अभियान के तहत युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सुरक्षित वातावरण के निर्माण का संदेश
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को नशे से दूर रहने, परिवार और समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।
दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी
सोमवार, 27 जुलाई 2026 को जिले के शासकीय एवं अशासकीय छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों, जिला जेल एवं उपजेल, फैक्ट्रियों तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बंदियों, धर्मगुरुओं और आम नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपचार के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का प्रयास
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है, तो उसे सामाजिक सहयोग, उचित परामर्श और उपचार के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें।
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक
ये भी पढ़े : मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी
टीकमगढ़ पुलिस का कहना है कि जनसहभागिता, जागरूकता और सामूहिक संकल्प के बल पर ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
- tikamgarh-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-awareness-campaign












