100% मूंग खरीदी की मांग पर भोपाल कूच: औबेदुल्लागंज में किसानों को पुलिस ने रोका

भोपाल/ राहुल बैरागी: मध्य प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल की ओर कूच कर रहे किसानों का बड़ा जत्था मंगलवार को औबेदुल्लागंज और नानाखेड़ी जोड़ पर पहुंच गया। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया और बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान किसानों और प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

कृषि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान

किसानों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग 100 प्रतिशत मूंग की खरीदी, समय पर तुलाई और लंबित कृषि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

औबेदुल्लागंज में बड़ी संख्या में किसानों के एकत्र होने के कारण क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।

स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है। आंदोलन के आगे के स्वरूप पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • bhopal-farmers-protest-moong-procurement-obedullaganj
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना