11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रतनगढ़ क्षेत्र के आलोरी निवासी चांदमल पिता नंदलाल चारण ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चांदमल चारण अपने साथ केरोसिन की बोतल और माचिस लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने गले में उन आवेदनों की माला भी पहन रखी थी, जिन्हें उन्होंने पिछले कई महीनों के दौरान जनसुनवाई में प्रशासन को 11 बार सौंपने का दावा किया। उनका आरोप है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

परिसर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर उन्होंने विरोध स्वरूप आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके हाथ से माचिस छीन ली, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने चांदमल चारण को समझाइश देकर शांत कराया और उनकी शिकायत पर नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

समयबद्ध निराकरण को लेकर कई सवाल

यह घटना जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता और नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण को लेकर कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

नोट: समाचार फरियादी द्वारा लगाए गए आरोपों एवं घटनास्थल पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

  • neemuch-petitioner-self-immolation-attempt-collector-office-public-hearing
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें
सिटी फॉरेस्ट में जिला न्यायपालिका और वन विभाग का वृहद पौधारोपण: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सागर/ मनीष कुमार चौबे: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में