सिरसौद में बिजली और पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के करैरा ब्लॉक के सिरसौद गांव में लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिरसौद मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला दहन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नल जल योजना भी प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “बिजली विभाग होश में आओ” और “मंत्री जी शर्म करो” जैसे नारे लगाए। उनका आरोप था कि बार बार शिकायत करने के बावजूद गांव में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित रहने के कारण नल जल योजना भी प्रभावित हो रही है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है।

चक्का जाम के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले किए गए चक्का जाम के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ और गांव की बिजली जानबूझकर काटी जा रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

24 घंटे के भीतर बिजली और पेयजल की समस्या का समाधान

ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली और पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ऊर्जा मंत्री के विरोध में पूरे करैरा ब्लॉक में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

नोट: यह समाचार प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग या ऊर्जा मंत्री की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

  • sirsaud-villagers-protest-power-water-crisis-burn-effigy-energy-minister
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

खरगापुर में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर महिला से लूट, घर में घुसकर सोने के आभूषण छीने

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के खरगापुर नगर में…

आगे पढ़ें
सागर से भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत, संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह चलेंगे कार्यक्रम

सागर।मनीष कुमार चौबे| संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में