शिवपुरी में सरकारी पहाड़ी पर अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप: ग्रामीण ने खनन अधिकारी से की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले की करैरा तहसील के ग्राम दबरा में सरकारी पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी उत्तर यादव  ने जिला खनन अधिकारी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से दिन-रात लाल मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहाड़ी का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित

आवेदन के अनुसार, अब तक सरकारी पहाड़ी से हजारों ट्रॉली लाल मिट्टी का अवैध रूप से उत्खनन किया जा चुका है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और पहाड़ी का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि अवैध उत्खनन से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान उपलब्ध कराया जा सकता है।

क्षेत्र में दहशत फैलाने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अवैध उत्खनन का विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता और अन्य ग्रामीणों को जान से मारने तथा सड़क दुर्घटना करवाने की धमकी दी। आवेदन में बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो से क्षेत्र में दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।

कानूनी कार्रवाई करने की मांग

शिकायतकर्ता का कहना है कि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से गांव के रास्तों पर संचालित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अवैध उत्खनन तत्काल रोकने, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत पर जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा जिला खनन अधिकारी को दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष तथा प्रशासन की जांच और कार्रवाई सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

  • shivpuri-illegal-soil-mining-allegation-dabra-dinara-complaint-mining-officer
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना