
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बदमाशों ने एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चुरेला गांव में बदमाश घर से करीब 2 किलोग्राम सोना, 1 किलोग्राम चांदी और 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पारदी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है।
रात में वारदात, परिवार को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पारदी गिरोह के एंगल से जांच
पुलिस घटना की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है। शुरुआती जांच में पारदी गिरोह की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस ने बढ़ाई नाकेबंदी
घटना के बाद जिले और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
- guna-major-robbery-2kg-gold-cash-looted-pardi-gang-suspected








