E20 पेट्रोल के विरोध में गडकरी के घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता: पुलिस ने हिरासत में लिया

E20 पेट्रोल के विरोध में सोमवार को नागपुर में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने E20 ईंधन नीति को वापस लेने और उपभोक्ताओं को ईंधन के विकल्प देने की मांग की। हालांकि, गडकरी के आवास तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

E20 पेट्रोल का किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल से कई वाहनों की माइलेज प्रभावित हो रही है और पुराने वाहनों के मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से E20 पेट्रोल को अनिवार्य बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

गडकरी के आवास की ओर बढ़ रहे थे कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चिटनवीस पार्क क्षेत्र से रैली निकालकर नितिन गडकरी के निजी आवास की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनुसार पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया।

सरकार का पक्ष

E20 पेट्रोल को लेकर उठ रही आशंकाओं पर केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर फैलाए जा रहे कई दावे भ्रामक हैं। सरकार का कहना है कि E20 ईंधन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और यह निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

E20 पेट्रोल को लेकर हाल के दिनों में राजनीतिक बहस तेज हुई है। विपक्षी दल इस नीति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार इसे हरित ईंधन को बढ़ावा देने और पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है।

यह भी पढ़े: Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

  • congress-protest-e20-petrol-outside-nitin-gadkari-nagpur-residence
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना