भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में आयोजित पुलिस विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी को गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

दो साल में आरक्षक और SI के रिक्त पद भरने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगले दो वर्षों में आरक्षक और सब इंस्पेक्टर (SI) के सभी रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। इससे पुलिस बल को और मजबूत करने के साथ कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

27,504 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 27,504 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के मनोबल और करियर को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

खंडवा में बनेगी नई पुलिस बटालियन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खंडवा में नई पुलिस बटालियन के गठन की भी जानकारी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़े: भोपाल में भारी बारिश से जलभराव, मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

 

  • bhopal-cm-mohan-yadav-announces-police-recruitment-promotions-and-new-battalion
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना