लाड़ली बहना योजना को लेकर वायरल दावे का खंडन, दतिया में खाते बंद होने की खबर गलत

दतिया/ राजकुमार शर्मा: लाड़ली बहना योजना को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही एक भ्रामक और तथ्यहीन सूचना का जिला प्रशासन ने खंडन किया है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दतिया जिले की 7 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खाते बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस दावे को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है।

किसी हितग्राही का खाता बंद नहीं हुआ

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत किसी भी हितग्राही का बैंक खाता बंद नहीं किया गया है। योजना पूर्व की तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से इसका लाभ मिल रहा है।

प्रशासन के मुताबिक दतिया जिले में 7 लाख नहीं, बल्कि 1 लाख 43 हजार लाड़ली बहनाओं को योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करें

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या तथ्यहीन सूचना पर विश्वास न करें और ऐसी पोस्ट को आगे साझा करने से बचें। शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही पुष्टि करने की अपील की गई है।

भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने कहा है कि झूठी और भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से आमजन को गुमराह करने या भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदार सोशल मीडिया व्यवहार अपनाने और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने की अपील की है।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • datia-ladli-behna-yojana-viral-claim-of-bank-accounts-closure-denied
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छिंदवाड़ा में कथित हनीट्रैप का खुलासा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 लाख मांगने का आरोप, 5 लोग गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: देहात थाना पुलिस ने कथित हनीट्रैप…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर