कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में टीएल बैठक, जन विश्वास अभियान और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन विश्वास अभियान और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियां

कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा कार्यक्रमों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में मुख्य सचिव की प्रस्तावित समीक्षा बैठक को लेकर जिले की तैयारियों और विभागीय प्रगति की भी समीक्षा की गई।

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम जतारा नीरज खरे, एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी, अंजली शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • tikamgarh-collector-vivek-shrotriya-tl-meeting-review-jan-vishwas-abhiyan-independence-day-preparations
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर