भोपाल में हथकरघा सप्ताह पर बुनकरों और हस्तशिल्पियों का सम्मान

भोपाल।आदि मिश्रा| हथकरघा सप्ताह के अवसर पर राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में बुनकरों और हस्तशिल्पियों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 2021 से 2025 तक के बुनकरों और हस्तशिल्पियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

बुनकरों और हस्तशिल्पियों को दिए पुरस्कार

कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक कला और हथकरघा क्षेत्र में योगदान देने वाले बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदेश की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वेब कॉमर्स पोर्टल का हुआ लोकार्पण

बुनकरों और हस्तशिल्पियों के उत्पादों को देश और दुनिया के बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से वेब कॉमर्स पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया। इससे प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने और कारीगरों को नए ग्राहक जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पारंपरिक कला को मिलेगी नई पहचान

लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विभाग बुनकरों और हस्तशिल्पियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेब कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के उत्पाद अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और मध्य प्रदेश की पारंपरिक कला एवं विरासत को नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

 

 

  • bhopal-handloom-week-weavers-artisans-award-web-commerce-portal-launch
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना