अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिजनों से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अंतिम फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देवरी पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी सुनील कुर्मी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

फोन कर बेटे के अपहरण की दी थी सूचना

पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 की रात ग्राम डोंगर सलैया निवासी राजेश पिता प्रेम जाटव ने थाना देवरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका 21 वर्षीय बेटा पवन जाटव 9 जून को अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने सागर गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

इसके बाद 11 जून को अज्ञात लोगों ने राजेश के मोबाइल पर फोन कर पवन के अपहरण की बात कही। उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और रकम नहीं देने पर पवन की हत्या करने की धमकी दी गई।

फरियादी की सूचना पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत धारा 140(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच में सामने आई अपहरण की साजिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में देवरी पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में पहले ही अरविंद दुबे, बलजीत सिंह, शुभम पटेल और पवन जाटव को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी सुनील पिता रघुवीर कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, निवासी झिरी (चूरामन) लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को सुनील कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक हरिराम मानकर, उपनिरीक्षक समरथ सीनम, प्रधान आरक्षक महेंद्र सहित थाना देवरी पुलिस टीम, संबंधित पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • sagar-deori-fake-kidnapping-case-final-accused-sunil-kurmi-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना