भोपाल में बारिश-बाढ़ की समीक्षा, रेस्क्यू टीमों ने 527 लोगों की बचाई जान: सीएम

भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड और पुलिस की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने 527 लोगों की जान बचाई है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरत के अनुसार अतिरिक्त रेस्क्यू टीम और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अचानक तेज बारिश से कई इलाकों में बनी खतरे की स्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम हुई है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे कई स्थानों पर खतरे की स्थिति बनी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों से बुलाएं रेस्क्यू टीम

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त रेस्क्यू टीम तत्काल बुलाई जाए। आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि नदी, नाले और पुल-पुलियों पर पानी बढ़ने की स्थिति में किसी तरह का जोखिम न लें। उन्होंने कहा कि पानी के तेज बहाव के दौरान वाहन लेकर पुल पार करने या नदी किनारे जाने से बचें। प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

 
  • bhopal-rain-flood-review-cm-mohan-yadav-rescue-teams-save-527-lives
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना