दीघोद की राशन दुकान पर 4 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: कोलारस क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीघोद में उचित मूल्य की राशन दुकान से कई महीनों से राशन वितरण नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दुकान के सेल्समैन मुनेश जाटव और दिलीप जाटव पर उपभोक्ताओं को राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राशन मांगने पर टालने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान से पिछले करीब चार महीने से उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। जब ग्रामीण राशन लेने दुकान पर पहुंचते हैं तो सेल्समैन द्वारा उन्हें टाल दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक राशन मांगने पर कथित तौर पर यह तक कहा जाता है कि “जो हो सके कर लो।”

ग्रामीणों का कहना है कि राशन जैसी जरूरी सुविधा नहीं मिलने से पात्र उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जांच को लेकर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत के बाद अधिकारियों की ओर से गांव में जांच की गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दुकान नियमित रूप से नहीं खुलती, इसके बावजूद जांच में दुकान तीन दिन खुलने की रिपोर्ट तैयार कर दी गई।

ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी में मौके की वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि उपभोक्ताओं से मौके पर जानकारी ली जाती तो राशन वितरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती थी।

बिना सूचना जांच कराने की मांग

शिकायत में ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन दुकान की निष्पक्ष और गोपनीय तरीके से मौके पर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों द्वारा बिना पूर्व सूचना के दुकान का निरीक्षण किया जाए तो दुकान के संचालन और राशन वितरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

ग्रामीणों ने मामले की जांच कर राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • deegod-ration-shop-par-4-mahine-se-ration-nahi-milne-ka-aarop
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना