हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित सब्जी मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था की बदहाली अब बेजुबान मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मंडी में जगह-जगह सड़ा-गला कचरा, खराब सब्जियां और पॉलीथिन के ढेर पड़े हैं। बीते दिन इसी गंदगी के बीच एक गाय मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में नाराजगी है।

सड़ी सब्जियां और प्लास्टिक खा रहे मवेशी

मंडी परिसर में नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। भोजन की तलाश में मंडी पहुंचने वाले मवेशी सड़ी हुई सब्जियों के साथ प्लास्टिक और पॉलीथिन भी खा लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस अव्यवस्था के कारण मवेशियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है और आए दिन उनके बीमार होने या मौत की घटनाएं सामने आती हैं।

जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल

मंडी की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर कचरा उठाया जाए और मंडी परिसर में नियमित सफाई हो, तो मवेशियों को इस तरह कचरा खाने से रोका जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि मंडी परिसर में फैली गंदगी पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ रही। मवेशियों की मौत के बावजूद कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जा रही है और इस अव्यवस्था की जवाबदेही आखिर किसकी है।

सफाई और स्थायी कचरा निस्तारण की मांग

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से हार्ट रोड सब्जी मंडी में तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही कचरा खुले में न पड़े, इसके लिए नियमित उठाव और स्थायी निस्तारण की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि मंडी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने से न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बेजुबान मवेशियों को भी जहरीले कचरे और पॉलीथिन के सेवन से बचाया जा सकेगा।

  • guna-heart-road-vegetable-market-cow-death-garbage-administrative-negligence
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना