MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 27,500 से ज्यादा पुलिस प्रमोशन, भोपाल बनेगा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने कई अहम फैसलों की जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा है। इस बार पहली बार वंदे मातरम् का सामूहिक गान आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिला स्तर पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

पुलिस विभाग में 27,500 से अधिक प्रमोशन

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में 27 हजार 500 से अधिक पदोन्नतियों का निर्णय लिया गया है। सरकार के अनुसार, इससे पुलिसकर्मियों को सेवा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और विभागीय व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

खंडवा में नई औद्योगिक सुरक्षा बल बटालियन

कैबिनेट में खंडवा में औद्योगिक सुरक्षा बल की नई बटालियन स्थापित करने से जुड़ा फैसला भी लिया गया। इसके अलावा सोयाबीन उत्पादकों को बेहतर तकनीक और अनुसंधान का लाभ देने के लिए इछावर में रिसर्च यूनिट स्थापित करने की जानकारी दी गई।

भोपाल को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाने की दिशा में कदम

सरकार ने भोपाल को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी फैसले लिए हैं। इसका उद्देश्य राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर समन्वित विकास, परिवहन और शहरी सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच

कैबिनेट बैठक में देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की एकल सदस्यीय न्यायिक जांच कराने का निर्णय भी लिया गया है। जांच के जरिए हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

 
  • mp-cabinet-big-decisions-police-promotions-bhopal-metropolitan-area-dewas-inquiry
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना