
मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों की समस्याएं और आवेदन सुने। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान जिले के अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित विभाग आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी रखें।
जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान
- maihar-jansunwai-collector-bidisha-mukherjee-instructions-officers









